इस्लामिक स्कूल आगर नाके में महिलाओं के लिए दीनी तरबिया कार्यक्रम हुआ, महिलाओं को मिली जरूरी जानकारी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इस्लामिक स्कूल आगर नाके में महिलाओं के लिए दीनी तरबिया कार्यक्रम हुआ, महिलाओं को मिली जरूरी जानकारी

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। शुक्रवार दोपहर को खिदमते खल्क सोसाइटी उज्जैन द्वारा आगर नाके की महिलाओं के लिए एक दिवसीय तरबीया प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अन्य अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में रिजवाना बाजी ने लड़कियों को अपने धार्मिक संस्कारों का सम्मान करने और अपनी जिंदगी की अहमियत को समझने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद एडवोकेट अर्शी हुसैन ने किया और आगे के कार्यकर्म की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि खिदमते खल्क सोसाइटी महिलाओं के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

एडवोकेट अर्शी अनवर हुसैन ने शिक्षा सम्मान समारोह और परिचय सम्मेलन की रूपरेख बताई।

इस कार्यक्रम में आगर नाके की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें समाज में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]