भरतपुर में प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग भरतपुर 7000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार..*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जयपुर दिनांक 15.02.2025 एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील कुमार गोयल प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारम्भिक शिक्षा) को 7000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी के प्राइवेट स्कूल को शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने की एवज में आरोपी द्वारा 10000 रू की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया रहा था, जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील कुमार गोयल प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारम्भिक शिक्षा) भरतपुर को 7000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

