जनसुनवाई में आई वृद्धा को उसकी बेटी से मिलवाया 53 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम 18 फरवरी 2025 कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 53 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए निराकरण के निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई में रतलाम की सुभाष नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्धा सदरुन्निसा आवेदन लेकर आई कि उसकी बेटी उज्जैन सेवा धाम आश्रम में रहती है, बेटी से मिलने का मन है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ वृद्धा के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा तथा महिला बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा को निर्देशित किया कि वृद्धा सदरुन्निसा को उसकी बेटी से मिलवाने की व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर के निर्देश पर उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा वृद्धा सदरुनिशा को लेकर मंगलवार को ही उज्जैन सेवा धाम आश्रम पहुंची और उसकी बेटी जेबुन्निसा से मिलवा दिया। मां-बेटी आपस में मिलकर भाव विभोर हो गई और हृदय से कलेक्टर श्री राजेश बाथम को धन्यवाद दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

