रात्रि 10 बजे बाद निर्धारित डेसीबल से अधिक साउंड पर ध्वनि विस्तारक यंत्र होंगे जप्त, मैरिज गार्डन होटल आदि संचालकों पर होगी कार्रवाई  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रात्रि 10 बजे बाद निर्धारित डेसीबल से अधिक साउंड पर ध्वनि विस्तारक यंत्र होंगे जप्त, मैरिज गार्डन होटल आदि संचालकों पर होगी कार्रवाई 

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

परीक्षाओं के दृष्टिगत तेज साउंड पर प्रशासन हुआ सख्त 

 

प्रशासनिक अमले ने मैरिज गार्डन , होटलो में पहुंचकर दी चेतावनी 

 

रतलाम 22 फरवरी 2025 बच्चों की परीक्षाओं की दृष्टिगत तेज साउंड बजाने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा, इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने प्रतिबंधात्मक आदेश भी लागू कर दिए हैं इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस तथा प्रशासनिक अमला शहर के विभिन्न मांगलिक भवनो मैरिज गार्डन में पहुंचकर चेतावनी एवं समझाइश दे रहा है

 

शहर एसडीएम श्री अनिल भाना ने बताया कि रात्रि 10:00 बजे बाद निर्धारित डेसीबल से अधिक मात्रा में ध्वनि विस्तार पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर के निर्देश पर शहर के होटल प्रतिष्ठानों रेस्टोरेंट मैरिज गार्डन मांगलिक भवन इत्यादि स्थानों पर शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ तहसीलदार नायब तहसीलदार आदि प्रशासनिक अमले द्वारा पहुंच कर प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है साथ ही समझाया गया है कि जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश का सख़्ती से पालन करें निर्धारित डेसीबल से अधिक मात्रा में साउंड उत्पन्न नहीं करें अन्यथा ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त कर लिए जाएंगे साथ ही नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]