इब्ने आदम को बेवजह की बातों से बचकर बिना इल्म के क़लामी नहीं करना चाहिए,और तवक्कलाह नेक और अच्छे कामों की बुनियाद रखना चाहिए
|
😊 Please Share This News 😊
|
“फिक्र ऐ नूरानी “
😞😞😞😞😞
Respected sisters and brothers,
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह व बरकतुल्लाह।
“पन्द्रहवां पारह सुबहानल्लजी का ख़ुलासा (summary)”
++++++++++++++
(1) ये पारा सूरह बनी इसराईल (मुकम्मल)और सूरह अलकहफ का शुरुआती हिस्सा पर मबनी है।
(2)इस पारह की पहली ही आयत मे रसूलुल्लाह (स.अ.व.) को मस्जिद ऐ हराम से मस्जिद ऐ अकसा तक सैर कराने का ज़िक्र है।इस आयत को हदीसों मे रसूलुल्लाह (स.अ.व.)के सफरे मैअराज के हवाले से तफसील से बयान किया जाता है।
(3) इब्ने आदम को अल्लाह सुबहाना तआला से हमेशा ख़ुद और दूसरों के लिए ख़ैर की ही दुआएं तलब करना चाहिए।
(4)इब्ने आदम के खैर व शर के आमाल ही उसकी दीन व दुनिया की कामयाबी की इबारत तहरीर करते हैं।
(5)कोई शख्स भी किसी दूसरे शख्स के गुनाहों का बोझ नहीं उठा सकता है।
(6)इब्ने आदम फिजूल खर्ची से बचे।ऐसे लोग शैतान के दोस्त हैं।
(7) दस अहकामात (ten commandments ) मे से कुछेक अहकामात का जिक्र किया गया है।
(8)इब्ने आदम को जब हक़ व ईमान की दावत दी जाती है,तो उनमें से कुछ लोग सरकशी की हदों को पार कर शैतान के दोस्त बन जाते हैं।
(9)नेक व ख़लिक़ (polite)लोग ही अल्लाह सुबहाना तआला की हिदायत के हक़दार होकर अपनी दीन व दुनिया की कामयाबी को हासिल करते हैं।
(10) अल्लाह सुबहाना तआला फरमाते है कि इंसानी रूह अर्म ऐ अल्लाह ( an act or order by Almighty Allah Karim) है।
(11)इस पारह मे असहाब ऐ कहफ और उनके कुत्ते का जिक्र है,जिसके हवाले से इब्ने आदम को हक़,बातिल और शख्सियत तामिरी की ताअलीम व हिदायतें की गई है।
(12)पैगम्बर नूह ,मूसा व दाऊद अलैयह अस्सलाम व खिज्र अलैयह अस्सलाम का ज़िक्र है।खिज्र अलैयह अस्सलाम को इल्म ऐ लदूनी था।
(13)क़ुरआन मजीद के ज़रिऐ हक़ व बातिल का इल्म इब्ने आदम तक पहुंच गया है।
(14) जवानी की इबादत,दौलत की ज्यादती मे खाकसरी और ताउम्र सीखने (learning)का जज्बा इब्ने आदम की जिंदगी को दीन व दुनिया के पैमाने पर कामयाबी का परवाना मुहैया कराते हैं।
(15)इब्ने आदम को बेवजह की बातों से बचकर बिना इल्म के क़लामी नहीं करना चाहिए,और तवक्कलाह नेक और अच्छे कामों की बुनियाद रखना चाहिए।
इक़बाल ” नूरानी “
💐💐💐💐💐
Regards:Iqbal Khan Gauri,Retired District Judge,M.P.
Now:Law adviser & Human duties Activist,Ujjain.
🤲🤲🫂🫂🤝🤝🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

