सूरह सबा की आयत नम्बर 15 मुल्क सबा के आबाद व बर्बाद होने के वाक़िया का ज़िक्र है।बातिल बेजान होता है,और हक़ उस पर हर दौर में ग़ालिब होता है ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
” फिक्र ऐ नूरानी “
😞😞😞😞😞
Respected sisters and brothers,
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह व बरकतुल्लाह।
“बाईसवां पारह व मइ यक़नुतू का ख़ुलासा (summary)”
++++++++++++++++
(1) यह पारह सूरह अहज़ाब के बाक़ीया हिस्सा,सूरह सबा (मुकम्मल),सूरह फातिर (मुकम्मल) व सूरह यासिन के शुरुआती हिस्सा पर मबनी है।
(2)इस पारह मे सूरह अहज़ाब की आयत नम्बर 32 व 33 मे रसूलुल्लाह (स.अ.व.) की अजवाज़े मुतहरिन (बीवीयां)के परदे,ज़ीनत,हया व पाकिज़गी के मुताबिक अहकामात है।
(3)किसी औरत को गैर महरम मर्द से नज़ाकत के अंदाज के बजाय भले काम के लिए मजबूती व पुख्तगी से गुफ्तगू करना चाहिऐ ।
(4)सूरह अहज़ाब की आयत नम्बर 35 में मुसलमान मर्दों व औरतों की दस खूबियों का बयान है,जिनकी तकमिलियत मे दीन व दुनिया की कामयाबी है।
(5)सूरह अहज़ाब की आयत नम्बर 37 मे रसूलुल्लाह (स.अ.व.) के मुॅह बोले बेटे जैद व उनकी फूफी की बेटी ज़ैनब की शादी व तलाक़ व बाद में जैनब का निकाह रसूलुल्लाह (स.अ.व.) से होने से मुतालिक वाक़िया का जिक्र है।
(6)सूरह अहज़ाब की आयत नम्बर 49,50,55,व 59 में निकाह,महरमियत व परदे के हवाले से अहम अहकामात का बयान है।
(7)सूरह सबा की आयत नम्बर 10 व 11 मे पैगम्बर दाऊद (अलै.) के हवाले से उन्हें लोहे के इस्तेमाल का इल्म होने जिसने इब्ने आदम की जिंदगी में तरक्की का रास्ता हमवार किया,से मुतालिक ज़िक्र है।
(8) सूरह सबा की आयत नम्बर 12 व 13 मे पैगम्बर सुलेमान (अलै.) के हवाले से उन्हें तांबे व पीतल के इस्तेमाल का इल्म होकर हवाऐ ,जिन्नात,परिन्दें वगैरह उनके ताबेअ होने का ज़िक्र है।
(9)सूरह सबा की आयत नम्बर 15 मुल्क सबा के आबाद व बर्बाद होने के वाक़िया का ज़िक्र है।
(10)रोज़े क़यामत हर शख्स खुद अपने शर व खैर के आमाल के लिए ज़िम्मेदार होगा ।
(11) इस दुनिया मे माल व औलाद होकर खुशहाली होना अल्लाह का मुकर्रिब बंदा होने की अलामत नहीं है।ईमान वाला नेक शख्स ही अल्लाह सुबहाना तआला का मुक़र्रिब बंदा है।
(12)बातिल बेजान होता है,और हक़ उस पर हर दौर में ग़ालिब होता है ।
इक़बाल “नूरानी “
💐💐💐💐💐
Regards:Iqbal Khan Gauri,Retired District Judge,M.P.
Now:Law adviser & Human duties Activist,Ujjain.
🤲🤲🤝🤝🫂🫂🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

