दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 22 मार्च 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर जिले के तीन ग्राम पंचायत सचिवो को निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के लिए हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर समस्त पात्र हितग्राहियों के दस्तावेज प्राप्त करके उनके आवास पोर्टल पर पंजीयन किया जाना था तथा जनपद पंचायत के माध्यम से स्वीकृति हेतु हितग्राहियों की सुचिया प्रस्तुत की जानी थी।

ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा हितग्राहियों का पंजीयन नहीं करने तथा हितग्राहियों को आ रही कठिनाइयों की सूचना संज्ञान में आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले की ग्राम पंचायत माधोपुर आलोट के सचिव श्री गोपालसिंह चंद्रावत, ग्राम पंचायत रेवास जावरा के सचिव श्री मनोहर दायमा तथा ग्राम पंचायत धानासुता रतलाम के सचिव श्री युसूफ खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]