थाना माणकचौक अंतर्गत चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दोनों नाबालिक आरोपियों को 03 घंटे के भीतर किया राउंडअप
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम,*घटना का विवरण –* थाना माणकचौक अंतर्गत चांदनी चौक स्थित ज्वेलरिशॉप पर कम करने वाले युवक योगेश पिता श्यामलाल राठौर उम्र 25 वर्ष को अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर आरोपी फरार हो गए थे।
थाना माणकचौक पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/25 धारा 109, 296,3(5) BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं कारीत करने वाले बदमाशों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना के 03 घंटे के भीतर ही दोनों अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई। घटना में संलिप्त दोनों नाबालिक आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है।
*घटना का कारण–* घटना में घायल योगेश राठौर की घटना के दिन दोपहर 2 बजे दोनों नाबालिक आरोपियों से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों द्वारा शाम को उक्त घटना कारीत की गई।
*गिरफ्तार आरोपी–*
1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 17 वर्ष
2. विधि विरुद्ध बालक उम्र 16 वर्ष
*सराहनीय भूमिका–* उनि अनुराग यादव (थाना प्रभारी माणकचौक), सउनि शिवनाथ राठौर, प्र आर नारायण जादौन, प्र आर दिलीप रावत, आर राजेंद्र, आर. नितिन, आर. अविनाश की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

