प्रेस क्लब सोनकच्छ की कार्यकारिणी गठित लुनिया अध्यक्ष व तिवारी सचिव बने – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रेस क्लब सोनकच्छ की कार्यकारिणी गठित लुनिया अध्यक्ष व तिवारी सचिव बने

😊 Please Share This News 😊

सोनकच्छः-रविवार को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में प्रेस क्लब सोनकच्छ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव कैलाश जोशी ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय व अन्य जानकारी दी गई। नियमानुसार 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार भारत कुमार लुनिया को अध्यक्ष एवं सचिव पद पर निशांत तिवारी को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर कैलाश जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश बिजोनिया एवं संयुक्त सचिव पद पर गगन त्रिवेदी को चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार सलीम लोदी, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मनीष सोनी, जगदीश जोशी, हेमेश सिसोदिया उपस्थित थे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार पूर्व अध्यक्ष अंकित जाजू व विजेन्द्र नागर सहित अन्यों ने बधाई दी है। नवागत अध्यक्ष लुनिया ने क्लब की निरंतर गतिविधि संचालित करने, संगठित रखने व एकजूट होकर कार्य करने की बात कही। 

फोटो संलग्नः-01

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]