*नेशनल स्पर्धाओं में गोल्ड जीतने वाले एमपी के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नेशनल स्पर्धाओं में गोल्ड जीतने वाले एमपी के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग*

😊 Please Share This News 😊

   जबलपुर. पंजाब, यूपी, केरल, आन्ध्रा, दिल्ली, हरियाणा जैसे कई राज्यों की अपेक्षा एमपी के खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित हैं. 

इन राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने वाले खिलाड़ियों को ढेरों सुविधाएँ व नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता है. इस मामले में एमपी काफी पीछे है. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ अजय कुमार वाधवानी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य के जो खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतते हैं उन्हें सरकारी नौकरी देकर प्रोत्साहित किया जाए. ताकि खिलाड़ी व उनका परिवार भरण पोषण के लिए किसी का मोहताज नहीं रहे. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अमित सिसौदिया, एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. साक्षी भारद्वाज, एड. रोशन मंध्यानी, कमरुल इस्लाम खान, एड. विवेक शुक्ला, डाॅ. आशीष डेंगरा, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. अभिजीत जैन आदि ने कहा है यदि सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देने का प्रस्ताव लाकर उसे अमल में लाती है, तो इससे एमपी में खेलों के विकास में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और नए जोश के साथ खिलाड़ियों में आगे बढ़ने का जज़्बा पैदा होगा.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]