सीएमएचओ ने अनमोल पोर्टल एवं निरोगी काया अभियान के सम्बन्ध में मैदानी कार्यकर्ताओं की बैठक ली रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सीएमएचओ ने अनमोल पोर्टल एवं निरोगी काया अभियान के सम्बन्ध में मैदानी कार्यकर्ताओं की बैठक ली रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 29 मार्च 2025,जिला प्रशिक्षण केन्द्र विरियाखेडी पर सैलाना विकासखण्ड के अधिकारी, कर्मचारियों की अनमोल पोर्टल एवं निरोगी काया अभियान के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। निरोगी काया अभियान के अन्तर्गत जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बी.पी., शुगर एवं मोटापे के सम्बन्ध में स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

 बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एम.एस. सागर ने निर्देशित किया कि निरोगी काया अभियान के अन्तर्गत सभी कम्युनिटी हेल्थ आफिसर सुबह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्क्रीनिंग का कार्य प्रारम्भ करें तथा बीएमओ को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य पूर्ति हेतु की गई कार्यवाही से अवगत करवाएं। सभी बीएमओ दोपहर 1.00 बजे दिनभर में किए गए कार्य की समीक्षा करें। अनमोल पोर्टल के सम्बन्ध में गर्भवती महिलाओं के गर्भ धारण के समय उनका आधार नम्बर, समग्र आईडी, बैंक खाता नम्बर आदि की सही प्रविष्टि की जाए तथा प्रसव के बाद निर्धारित समय पर उनका डिलेवरी अपडेशन कार्य तत्काल किया जाए ताकि जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना का पात्रतानुसार भुगतान किया जा सके। 

 

डा. सागर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सीएम हेल्पलाईन की शिकायत दर्ज करने वाले हितग्राहियों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें योजना की जानकारी प्रदान करें एवं पात्र-अपात्र होने की स्थिति से अवगत करवाएं तथा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754