किसान एप के माध्यम से दावा आपत्ति की सीमा 15 अप्रैल तक निर्धारित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किसान एप के माध्यम से दावा आपत्ति की सीमा 15 अप्रैल तक निर्धारित

😊 Please Share This News 😊

रबी विपणन 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं दावा आपत्ति

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 29 मार्च 2025/ जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सरल और सहज बनाया गया है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 65 केन्द्रों पर पंजीयन किए जा रहे हैं। गेहूं का उपार्जन शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल तथा बोनस 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित अवधि 15 मार्च से प्रारम्भ होकर 5 मई तक किया जाना है। 

 

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि जिले में पंजीकृत कृषको द्वारा डीजिटल क्राप सर्वेक्षण अन्तर्गत फसल दावा आपत्ति के माध्यम से सत्यापन संबंधी समस्या का निराकरण किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा फसल दावा आपत्ति की समय सीमा केवल किसानों हेतु 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। उक्त अवधि में केवल एम.पी. किसान एप के माध्यम से संबंधित किसान द्वारा दावा आपत्ति फसल की जानकारी के विरुद्ध दर्ज कराई जा सकती है, जिसका निराकरण सारा पोर्टल के माध्यम से तहसीलदार लागिन द्वारा 17 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। किसान भाई आवश्यकतानुसार कार्यवाही कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]