ग्राम शिवगढ़ में अवैध बंगाली डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ग्राम शिवगढ़ में अवैध बंगाली डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 31 मार्च 2025 रतलाम जिले में अवैध फर्जी बिना पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही का क्रम जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम.एस. सागर ने बताया कि शासकीय नियमानुसार बिना पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु टीम का गठन किया गया है। 

इस क्रम में आज ग्राम शिवगढ़ में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पास दो अवैध चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बिना पंजीयन के अस्पताल संचालित कर रहे चिकित्सकों का नाम रणजीत बिस्वास और वासुदेव मंडल है। दोनों का पृथक-पृथक पंचनामा बनाकर जिला स्तरीय टीम द्वारा थाना शिवगढ़ में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही अवैध अस्पतालों को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री एस.के. साकेत की उपस्थिति में सील कर दिया गया है। निरीक्षण टीम में डॉ प्रणब मोदी, श्री आशीष चौरसिया, डॉ. चेतन डामोर, शीला चौहान आदि उपस्थित रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754