उमराह के लिए नगर से 45 लोगों का काफिला हुआ रवाना।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्टर: शेख इकबाल
स्थान: सोनकच्छ, मध्यप्रदेश।
*उमराह के लिए नगर से 45 लोगों का काफिला हुआ रवाना।*
हमदान टूर एंड ट्रेवल्स आज नगर सोनकच्छ से 45 हाजियों को उमराह करने के लिए 45 लोगों का एक ग्रुप अपने टूर की जाने से मक्का मदीना की मुकद्दस जियारत करने के लिए सोनकच्छ से आज शाम 4:00 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ,
इस टूर में 45 लोगों के ग्रुप में महिला पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
यह सब जियारते मक्का मदीना जाएंगे जाने से पहले नगर सोनकच्छ के चमन बाजार में एक सामूहिक इस्तकबाल हुआ।
जिसमें सभी जायरीनों का पुष्प माला पहनाकर इस्तकबाल सोनकच्छ की आवाम द्वारा किया गया और साथ ही शेख परिवार की ओर से सभी जायरीन का इस्तकबाल किया गया।
जाने से पूर्व हाजी नायब काजी सोनकच्छ के कलंदरी मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान साहब ने दुआएं सफर और दुआएं खेर की जिसमें नगर और देश और प्रदेश में खुशहाली हो तरक्की हो भाईचारा हो अमन सुख शांति हो इसी के साथ दुआएं।
खेर दुआएं सफर के साथ इस ग्रुप को हरी झंडी दिखाकर मुंबई के लिए सोनकच्छ से रवाना किया।
गया इस मौके पर सोनकच्छ नगर के तमाम रसूले पाक के चाहने वाले उनके उम्मती लब्बैक या रसूल अल्लाह लब्बैक की फिजा में नारे बुलंद करते हुए बस में रवाना किया हमदान टूर एंड ट्रेवल्स के शेख अरशद ने बताया कि यह मेरा चौथी बार हाजियों को ले जाने का मुबारक मौका मुझे मिला है मैं अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि मुझे जितना भी हो सके जैसा भी हो सके इन लोगों की खिदमत करूंगा इन लोगों को सभी मुक़ामात की जियारत कराऊंगा और साथ ही अमन सुख शांति भाईचारा और तरक्की के लिए में दुआएं खेर करूंगा इसी के साथ आज सोनकच्छ से मुंबई के लिए बस रवाना हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

