मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसायटी ने जिला प्रशासन का जताया आभार**शांति पूर्ण बनाया गया ईद का त्यौहार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर/ मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर सोमवार को बड़ी शालीनता और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ देशभर सहित संस्कारधानी में मनाया गया शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में खुशहाली अम्नो और शांति की दुआएं मांगी इस मौके पर हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह और मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम बंधुओ से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देकर आपसी भाईचारा का पैगाम दिया
सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रमजान का पूरा महीना त्याग और तपस्या का रहा है ईद आपसी भाईचारे का पवित्र पर्व है। हमारा देश विभिन्नताओं में एकता का देश है। हम सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं ताकि हमारी एकजुटता और आपसी भाईचारा बना रहे।
सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान, सचिव फिरोज अंसारी, कोषाध्यक्ष शेख अजीम,मासूम खान,शफी खान, जफर खान,रहीस खान, मो.आदिल, मोहतिसिम खान मोनू, मो.रहीस, मोइन खान,अशफाक अहमद ने पवित्र पर्व रमजान और ईद के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था पर जिला कलेक्टर, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

