रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में आधी रात को एक्टिवा खराब होने पर महिला ने मांगी डायल-112/100 से मदद, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने महिला एवं बच्चे को सुरक्षित घर पहुँचाया*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया रतलाम क्षेत्र में घटला ब्रिज के पास महिला की एक्टिवा खराब हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 09-04-2025 को रात्रि 01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंडस्ट्रियल एरिया रतलाम थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक जॉय बारिया तथा पायलेट इसरार मंसूरी ने मौके पर पहुँचकर बताया किरेखा जी रात्रि में अपने भाई एवं बच्चे के साथ सनावाद से शादी से लौट रही थी, घटला ब्रिज के पास एक्टिवा खराब हो गयी थी । आस पास से कोई सहायता नहीं मिलने पर रेखा जी ने डायल 112/ 100 पर कॉल कर मदद मांगी थी ।
डायल-112/100 जवानों द्वारा महिला एवं बच्चे को सुरक्षित डीजल शेड कॉलोनी पहुँचाया गया । रेखा जी द्वारा रात्रि के समय सहायता करने के लिए डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

