*रीवा में विकास के सभी क्षेत्रों में तेज गति से किए जा रहे हैं कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*रीवा में विकास के सभी क्षेत्रों में तेज गति से किए जा रहे हैं कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

😊 Please Share This News 😊

जनसंपर्क संचालनालय 

मध्यप्रदेश शासन 

समाचार 

 

*2 करोड़ 63 लाख रुपए लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण*

 

भोपाल, 29 मई 2025

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास के सभी क्षेत्रों में तेज गति से कार्य किए जा रहे हैं। मीठे पानी की सुनिश्चितता के साथ ही बिजली की सुविधा व सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र पी.टी.एस. शहर संभाग रीवा का लोकार्पण किया। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित समय से पूर्व विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना किए जाने की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्युत उपकेन्द्र का फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

 

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि रीवा को प्रदेश के महानगरों में स्थान मिले और लोग यहाँ के विकास को उदाहरण के तौर पर देखें। रीवा के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। रीवा भी विकास की इस धारा में शामिल है। रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनकल्याण के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री श्री बृजेश कुमार सहित विद्युत मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

 

• शिवप्रसन्न शुक्ल/ अंकुश मिश्रा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]