भोपाल में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा को लेकर प्लान-बी भी तैयार, MP में अब तक का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण समागम* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा को लेकर प्लान-बी भी तैयार, MP में अब तक का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण समागम*

😊 Please Share This News 😊

पीएम मोदी भोपाल में अब तक के सबसे बड़े महिला महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे है। पीएम भोपाल में ढ़ाई घंटे रुकेंगे। पीएम सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर भोपाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे। वहीं आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कलाकरों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पीएम देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

साथ ही कार्यक्रम स्थल से ही वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कारिडोर का शुभारंभ करेंगे। 60 करोड़ से बने दतिया एयरपोर्ट और 37 करोड़ से बने सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ से बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाटों का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। 80 करोड़ से अधिक की लागत के बैराज, स्टाप डैम और वेटेड काजवें निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। धार, उज्जैन, इंदौर, देवास और अन्य जिलों में यह काम होंगे।

इंदौर, उज्जैन, सतना और दतिया में आयोजित कार्यक्रमों में विभागीय मंत्रियों के साथ प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]