पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त तीन पुलिस अधिकारियों को विदाई दी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम पुलिस महकमे के कार्यवाहक उपपुलिस अधीक्षक श्री माधुसिंह कनेश, कार्य सउनि प्रेमचंद्र मालीवाड़ एवं कार्य सउनि राजेंद्र सिंह जगावत, द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत द्वारा शासकीय सेवकों के को पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। कार्यवाहक उपपुलिस अधीक्षक श्री माधुसिंह कनेश का सेवा काल 42 साल 07 माह 30 दिन, कार्य सउनि प्रेमचंद्र मालीवाड़ द्वारा 40 वर्ष 09 माह 05 दिन, एवं कार्य सउनि राजेंद्र सिंह जगावत द्वारा 38 साल 08 माह 14 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक पार्वती गौड, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चन आमेरिया, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ सिवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों के परिजन, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

