ध्यान व योग से नशामुक्ति की राह थीम पर आयोजित हुआ योग और ध्यान शिविर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर “ध्यान व योग से नशामुक्ति की राह’’ थीम पर योग और ध्यान शिविर का पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, युवा भारत संगठन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बिरयाखेडी रतलाम में आयोजित किया गया।
योग ध्यान शिविर में मुख्यातिथि पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी श्री प्रेम पुनिया, विशेष अतिथि पंतजलि राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि के जिला प्रभारी श्री अपार उपाध्याय, कार्यक्रम की अध्यक्षता नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा की गई।
मुख्यातिथि पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी श्री प्रेम पुनिया ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शारीरिक व मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है। नशा करने से मानसिक शक्ति कमजोर होती है। नशे से शरीर में किडनी, लीवर, आंखों, आंतों और दांतों में खराबी होती है। नशे की लत से बचने के लिए हमें प्रतिदिन योग और प्राणायाम करना होगा।
प्राणायाम करने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। योग करने से हम बीमारियों से बच सकते हैं। निःशुल्क योग शिविर में लोगों को योग आसन, दिनचर्या, सकारात्मक सोच, भोजन करने के तरीके आदि के बारे में बताया गया।
नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि नशामुक्ति हेल्प लाइन 14446 के माध्यम से नशामुक्ति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
शिविर में श्री महेन्द्र सोनी, श्री मुकेश गुरनानी श्री प्रहलाद सिंह सोलंकी, श्री मती सीमा वर्मा, श्रीमति निर्मला डामोर, आदि योग साधक उपस्थित रहे। विशेष तौर पर सामूहिक योग ध्यान प्राणायाम आसान सूर्य नमस्कार एवं नशामुक्ति हेतु आयुर्वेदिक उपचार मार्गदर्शन दिया गया। योगमय स्वर्ण भारत संकल्प लिए प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध जिला प्रशासन के सहयोगी बनें। जीवन तब आनंद युक्त होगा जब समाज योग युक्त एवं नशा मुक्त होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

