प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर आकर्षक प्रकाश सज्जा के मधुर संगीतमयी प्रदर्शन के साथ पुलिस बैंड की प्रस्तुति दिनांक 08 जून 2025 को आमजन के लिए खुलेगा -कलेक्टर श्री बाथम
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम द्वारा प्राचीन धरोहर गुलाब चक्कर का सौदंर्गीकरण कर आकर्षक प्रकाश सज्जा से सुसज्जित किया गया है। पूर्व समय में रतलाम के महाराजा हर्बर्ट पैलेस में टेनिस खेलते थे तब यहाँ सरकारी बैंड की मधुर ध्वनि गुजंती थी। इसी को पुनः जीवंत करने के लिए म.प्र. एस.ए.एफ इन्दौर के सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड की प्रस्तुति के साथ दिनांक 08 जून 2025 को सायं 07.30 बजे गुलाब चक्कर को आमजन के लिए खोला जा रहा है। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के पश्चात गुलाब चक्कर के आकर्षक प्रकाश का संगीतमयी प्रदर्शन उपस्थित नागरिको के समक्ष किया जाएगा ।
कलेक्टर श्री बाथम ने बताया कि, गुलाब चक्कर परिसर में हुई प्रकाश सज्जा और साउण्ड व्यवस्था की विशेष सौगात से आमजन के मंनोरंजन के साथ उक्त प्राचीन धरोहर के साथ-साथ आगामी सात दिवसो तक प्रतिदिन संध्याकाल में रतलाम के विभिन्न सिंगिंग क्लबो / ग्रुपो / आर्केस्ट्रा के कलाकारो द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

