*उत्‍तर मध्‍य रेलवे में ब्‍लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित*    – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*उत्‍तर मध्‍य रेलवे में ब्‍लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित*   

😊 Please Share This News 😊

रतलाम, 10 जून। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव के साथ गुजरने वाली दो ट्रेने, उत्‍तर मध्‍य रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी-बांदा रेल खंड में ब्‍लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

 

 

 

12 जून, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19666 उदयपुर सिटी – खजुराहो एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी-न्‍यू ललितपुर-टीकमगढ़-खजुराहो चलेगी।

 

 

 

13 जून, 2025 को खजुराहो से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो – उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया खजुराहो-टीकमगढ़-न्‍यू ललितपुर-वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी चलेगी।

 

 

 

इस दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिंहपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर एवं मऊ रानीपुर स्‍टेशनों पर नहीं रुकेगी।

 

 

 

गाडि़यों के आगमन/प्रस्‍थान समय एवं अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

 

***

 

      *खेमराज मीना*

जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]