चाकू दिखाकर यात्रियों से अड़ीबाजी करने वाले बदमाश को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने पकड़ा
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।
इसी तारतम्य में रात्रि चेकिंग के दौरान दिलबहार चौराहे पर चाकू दिखाकर यात्रियों से अड़ीबाजी करने वाले आरोपी शाहरुख कुरैशी पिता जमील कुरैशी उम्र 31 साल निवासी वेदव्यास कॉलोनी रतलाम को थाना स्टेशन रोड की रात्रि गश्त चिता पार्टी के द्वारा पकड़ा गया जिसके विरुद्ध फरियादी अजय सिंह यादव पिता सीता सिंह यादव निवासी बसडिहा, बारुन, बिहार की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, बदमाश आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी अड़ीबाजी व मारपीट के तीन अपराध पंजीबद्ध हैं, आरोपी को न्यायालय पेश कर जैल भेजा गया ।
*गिरफ्तार आरोपी- शाहरुख कुरैशी पिता जमील कुरैशी उम्र 31 साल निवासी वेदव्यास कॉलोनी रतलाम*
*जप्त सामग्री – एक धारदार चाकू, एक मोटरसाइकिल*
*सराहनीय भूमिका –* उक्त कार्रवाही में आरक्षक 497 पवन शर्मा आरक्षक 932 सीमोन कटारा की उल्लेखनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

