केंद्रीय दल ने ग्राम पंचायत खारवा खुर्द एवं कोठड़ी ताल में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

केंद्रीय दल ने ग्राम पंचायत खारवा खुर्द एवं कोठड़ी ताल में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

केन्द्रीय दल ने ग्राम पंचायत खारवा खुर्द एवं कोठडी ताल में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता मिशन का कार्यो का निरीक्षण

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 12 जून 2025/केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार के खेल विभाग के डायरेक्टर श्री संदीप रेवाजी राठौऱ एवं खेल विभाग भारत सरकार एवं श्री चित्रारंजन बिसवाल वैज्ञानिक ने गुरुवार 12 जून को आलोट विकासखंड की ग्राम पंचायत खारवा खुर्द एवं कोठडी ताल में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहें जल जीवन मिशन की नल जल योजना व स्वच्छता मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। दल ने ग्राम जल समिति के सदस्यों से चर्चा कर योजना से संबंधित जानकारी ली और ग्रामीणों से पूछा कि क्या आपके घर मे नल कनेक्शन हो गए है, पानी आता है घर में शौचालय है आदि की जानकारी ली। खारवा खुर्द में महिलाओं ने फील्ड टेस्ट किट से जल गुणवत्ता की जांच का परीक्षण किया। केन्द्रीय दल ने योजना के सोर्स भी देखें ओर उन्हें रिचार्ज करने के लिए एवं अधिक से अधिक रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण एवं जल बचाने के कार्यों को करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, भू-जल बोर्ड के श्री चितरंजन बिसवाल, अधीक्षण यंत्री श्री राजीव खुराना, कार्यपालन यंत्री श्री गोविन्द भूरिया ,सीईओ जनपद, सहायक यंत्री, उपयंत्री ,सरपंच, सचिव, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद व्यास ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]