Ratlam रियासत कालीन गुलाब चक्कर के नव श्रृंगारित परिसर में गूंजे रफी के नगमे – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

Ratlam रियासत कालीन गुलाब चक्कर के नव श्रृंगारित परिसर में गूंजे रफी के नगमे

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 13 जून 2025 शहर के पुराने कलेक्टोरेट स्थित रियासत कालीन गुलाब चक्कर का नव श्रृंगारित परिसर गुरूवार को मोहम्मद रफी के सुमधुर नगमों से गुंजता रहा। स्वर श्रंगार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मोहम्मद रफी के चुनिन्दा सुमधुर गानो की प्रस्तुति दी। तब गाने दर गाने समा बनता गया तथा दर्शक मंत्रमुग्ध होते गये। कलेक्टर श्री बाथम ने सभी कलाकारो की सराहना कर गुलाब चक्कर को शहरवासियों के लिए विशेष सौगात बताया। 

 

गुलाब चक्कर पर शाम 7ः30 बजे से झिलमिलाती लाइटिंग शो का प्रदर्शन नियमित किया जा रहा है। ठीक इसके बाद संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सिंगर व एंकर अल्फिया खान द्वारा भगवान श्री गणेश की स्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 

 

इसके बाद स्वर श्रंगार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई जिनमें बड़ी दूर से आए है प्यार का तोहफा लाए है, चराग दिल का सुनाउ बहुत अंधेरा है, आया रे खिलोने वाला खेल खिलोने लेके आया रे, इसी तरह कई युगल गीत भी प्रस्तुत किए गए।

 

कलाकारों में जलज शर्मा, अशफाक जावेदी, नयन सुबेदार, संजय परसाई, इकबाल खान, इंदु शर्मा के साथ ही तहसीलदार ऋषभ ठाकुर द्वारा भी गीतों की प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बाथम, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री रवि गुप्ता, श्री अरुण कुमार पाठक, श्री मनजीत देवड़ा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी श्रोतागण उपस्थित थे। रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]