झांसी की रानी का बलिदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे.. डॉ. मालवीय सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी
|
😊 Please Share This News 😊
|
झांसी की रानी का बलिदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे.. डॉ. मालवीय सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 167 वे बलिदान दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद पार्क स्थित झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर डॉ. तेज कुमार मालवीय ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण करते हुए कहा के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई देश के लिए अंतिम समय तक लड़ती रही आपका बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने अपने उद्बोधन में कहा 1857 की क्रांति सम्राट बहादुर शाह जफर के नेतृत्व में लड़ी गई जिसमें नाना साहब, तात्या टोपे ,मंगल पांडे,झलकारी बाई ,बेगम हजरत महल सहित अनेक योद्धाओं ने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया l लेकिन कुछ देश के गद्दारों की वजह से क्रांति विफल हो गई l हजारों भारतीय शहीद हुए l लेकिन 1857 की क्रांति की चिंगारी इन योद्धाओं ने लगाई थी उसी का प्रणाम रहा की 15 अगस्त 1947 को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजाद हुआ हम आज सभी वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं l इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ अष्टकर, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल डॉ. एपीजे कलाम के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, समाजसेवी शाकिर शेख, आजम खान, शरीफ मैकेनिक अनुदीप गंगवार ने शहीदों का स्मरण किया l जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवंप्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

