दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान*

😊 Please Share This News 😊

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए राज्य की लाड़ली बहनों को एक और सौगात दी है। जी हां, बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। मगर, अब सीएम मोहन यादव ने तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

 

*दीपावली से 1500 रुपये, 2028 तक 3 हजार-:*

अपने इंदौर दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि साल 2028 तक बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाएगा। जानकारी हो कि लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि की 25वीं किस्त बीते सोमवार यानी 16 जून को मिली थी।

 

*रक्षाबंधन पर बहनों को शगुन-:*

प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान यह भी कहा था कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 के साथ 250 रुपये का शगुन भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार महिलाएं इसबार धूमधाम से मनाएं। अब उनका यह भी ऐलान हो गया है कि यह राशि दीपावली से 1500 हो जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]