अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन करते 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में गठित थाना स्टेशन रोड टीम के द्वारा दिनांक 18.06.2025 को मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई कर घटनास्थल रतलाम-जावरा रोड, मछली मार्केट के पास डीमार्ट रोड रतलाम से दो आरोपीगणों को अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन करते हुए पकड़ा जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगणों से मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है
*गिरफ्तार आरोपीगण –*
*01.* गुरुदेवसिंह उर्फ गेबी पिता गुरनामसिंह जाति मजहबी सिख उम्र 38 वर्ष निवासी खेडी सरफली थाना असंद जिला करनाल हरियाणा
*02.* काबलसिंह उर्फ बट्टी पिता निर्मलसिंह जाति मजहबी सिख उम्र 40 निवासी खेडी सरफली थाना असंद जिला करनाल हरियाणा
*जप्तमश्रुका –* अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 05 कि.ग्रा. किमती 20,000/- रुपये, एण्ड्रोईड मोबाईल 01 किमती 10000/- रुपये, नगदी 3020/- रुपये कुल किमती 33020/- रुपये
*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक स्वराज डाबी, सउनि मानालाल दसोरिया, सउनि देवेन्द्रसिंह सेंगर, आर. 506 अनिल सोलंकी, आर.564 धीरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

