मंडल कार्यालय रतलाम में योग कार्यशाला का आयोजन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मंडल कार्यालय रतलाम में योग कार्यशाला का आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

रतलाम, 20 जून। कर्मचारियों में योग के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन, इंदौर एवं मंडल कार्यालय रतलाम में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

20 जून, 2025 को मंडल कार्यालय रतलाम समिति कक्ष में आयोजित योग कार्यशाला के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक श्री ओ. पी. चौधरी द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कार्य के दौरान किसी प्रकार का स्‍ट्रेस या थकान होने पर कुर्सी पर बैठे-बैठे किस प्रकार के योग एवं ध्‍यान के माध्‍यम से अपने आप को उर्जावान बनाए सकते रख सकते हैं उसके बारे में भी बताया गया।  

 

मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

21 जून, 2025 को 11वीं विश्‍व योग दिवस के अवसर पर रतलाम मंडल के विभिन्‍न कार्यालयों, कार्यशालाओं एवं स्‍टेशनों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]