योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक, इसे दिनचर्या में करें शामिल – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक, इसे दिनचर्या में करें शामिल – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल* 

😊 Please Share This News 😊

जनसम्पर्क संचालनालय 

मध्यप्रदेश शासन

समाचार

 

*योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक, इसे दिनचर्या में करें शामिल – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल* 

 

*विश्व योग दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

भोपाल 21 जून 2025

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक है। योग को दिनचर्या में शामिल करने से हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार, समाज एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सक्षमता से निर्वहन कर पाएंगे।  उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मार्तण्ड स्कूल ग्राउण्ड एक रीवा के मैदान में 11वें विश्व योग दिवस पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित सामूहिक योग किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों व उपस्थित जनों को योग को अपने दैनिक दिनचर्चा में शामिल करने का संकल्प दिलाया।

 

         उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी प्राचीन योग परंपरा को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। महर्षि पतंजलि ने देश व समाज को योग से अवगत कराया। वर्तमान समय में बाबा रामदेव ने इस विधा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विश्वव्यापी बनाने का कार्य किया और संपूर्ण विश्व में योग दिवस पर लोग योग करके इसे अंगीकार कर रहे हैं। भारत पूरी दुनिया को परिवार मानता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने योग दिवस पर सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

            उपस्थित जन ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का विशाखापट्नम से लाइव उद्बोधन को देखा और सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन भी लाइव प्रसारित किया गया। पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री गौरव राजपूत सहित अधिकारी, शिक्षक, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी योग में शामिल हुए।

 

• शिवप्रसन्न शुक्ल/ अंकुश मिश्रा

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]