एक यूनिट रक्त की आवश्यकता ने खड़ी कर दी पुरी धरातली संस्थल – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एक यूनिट रक्त की आवश्यकता ने खड़ी कर दी पुरी धरातली संस्थल

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 6 साल पहले पिता को पड़ी थी रक्त की जरूरत तब लोगो को रक्त के लिए भटकते देख की थी संस्था की शुरुआत रक्तदान के साथ गौ सेवा व सामाजिक कार्यों में आज अग्रणी संस्था अब तक 96 शिविर के माध्यम से 7938 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय को दिया एवं संस्था द्वारा यह कार्य निरन्तर जारी है,

 

मंदसौर जिले के छोटे से गाँव रानाखेड़ा के नागेश्वर मालवीय ने 6 साल पहले संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन की शुरुआत की थी इसको शुरू करने का उद्देश्य हर गांव रक्तदाता – घर घर रक्तवीर तैयार करना जिससे गंभीर बीमारी थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त के लिए भटकना न पड़े और उनको रक्त उपलब्ध हो 

थैलीसीमिया एक ऐसी गंभीर बीमारी हे जिससे ग्रसित बच्चों को हर 15 दिन में ख़ून चढ़ाना पड़ता हैं नहीं तो इस बीमारी से ग्रसित बच्चो का जीवन तक खतरे में पड़ जाता है, इसके साथ अन्य समाज सेवा कार्य में भी अग्रसर है जैसे, गौ सेवा, प्रत्येक वर्ष पौधारोपण,पक्षियों के लिए नि:शुल्क सकोरे (पानी के जल पात्र) वितरितक करना, जन जागरूकता के लिए शिवना शुद्धिकरण अभियान में सप्ताहीक श्रमदान जैसे अनेक कार्यों में संस्था अग्रणी रहती हैं,

 

*नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर(2019 से प्रारम्भ)*

गांव-गांव में लोगों को लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार कर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजन कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लाभमुनी नेत्र चिकित्सालय पहुंचाया गया ,संस्था अब तक 280 लोगों का नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवा चुकी हैं 

 

*डेंगू महामारी_2021*

10 नवंबर 2021 को जब डेंगू जैसी महामारी जिले में भयानक रूप ले चुकी थी तब संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा दिन के साथ रात्रि कालीन सेवा शुरू की गई जिसका एक उद्देश्य था मरीजों को समय पर आवश्यक रक्त उपलब्ध करवा सके जिसका परिणाम यह हुआ कि लगभग सभी मरीजों को समय से रक्त उपलब्ध हो सका, गंभीर अवस्था वाले मरीजों के लिए संस्था ने झालावाड़ टीम से लगातार संपर्क कर मरीजों के लिए सतत एसडीपी SDP (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रूपी ब्लड की व्यवस्था की गईं। 

 

 *लंपी वायरस_(2023)*

गौ माता में लंपी वायरस नामक भयानक बीमारी आई उस समय गुजरात से विप्र फाउंडेशन से संपर्क कर संस्था द्वारा दवाई मंगवाकर लगभग 1500 गौ माता को संस्था के सदस्यों ने घर घर जाकर दवाई पिलाई व गौ शाला में भी दवाई वितरण कर गौ माता को इस भयानक बीमारी से बचाया गया आज भी क्षेत्र में कही पर घायल गाय बेल बछड़ा दिखाई देता है या उनकी सूचना संस्था के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचती हैं तब संस्था तत्काल उनका उपचार कर गौ शाला छुड़वाती हैं और यह कार्य निरन्तर चालू हे।

 

 *शीतकालीन सेवा_(2023 से प्रारम्भ )*

संस्था द्वारा ठंड के दिनों में झोपड़ पट्टी पर बसेरा करने वाले गरीब असहाय व जरूरतमंद जैसे 500 से अधिक लोगों को कम्बल वितरित की गई और संस्था द्वारा यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता हैं।

 

 *जागरूकता अभियान* 

शासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान जैसे गंभीर बीमारी थैलीसीमिया की जांच इसके नियंत्रण की आवश्यक जानकारी प्रदान करती है एवं मंदसौर के तत्कालिन कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा 12/06/2023 को चलाए गए शिवना शुद्धिकरण में संस्था द्वारा श्रमदान कर जलकुंभी, गाद व अन्य कचरा नदी से बाहर निकाला था। उसके 2 वर्ष बाद विधानसभा क्षेत्र मंदसौर विधायक विपीन जैन के नेतृत्व में दिनांक 01/05/2025 को पुनः शिवना शुद्धिकरण कार्य शुरू किया जिसमें संस्था ने साप्ताहिक श्रमदान किया,

 

*कोरोना वॉरियर्स*

देश में कोरोना वायरस नामक भयानक बीमारी के समय ऑक्सीजन सिलैंडर पर निः शुल्क गाड़ी लगाकर नागदा से ऑक्सीजन लाकर मरीजों को उपलब्ध करवाई और आस पास क्षेत्र से रक्तदाता बुलाकर युवा साथीयो से रक्तदान करवाया व मास्क वितरित किए,

 वेक्सिनेशन जागरूकता अभियान में कैंप आयोजित कीए ओर उसमें लोगों को वेक्सिनेशन के लिए लेके आए।

 

*आज़ादी का 75वाँ अमृत महोत्सव*

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में आज़ादी का अमृत महोत्सव व 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली ओर गांव गांव में जाकर घर घर तिरंगे वितरित किए, तथा 

रक्तदान शिविरो के आयोजन भी किए गए जिसमें 

17 सितम्बर 2022 को 60 यूनिट रक्तदान ( श्री महाराणा प्रताप रिसॉर्ट दलौदा ) ,

17 सितम्बर 2022 को 107 यूनिट रक्तदान ( रक्तकोष जिला चिकित्सालय झाबुआ),

17 सितम्बर 2022 को 11 यूनिट रक्तदान (रक्तकोष जिला चिकित्सालय मंदसौर) ।

 

*पंछी बचाओ अभियान*

 ग्रीष्म ऋतु में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा एक तय राशि एकत्रित की जाती है जिससे संस्था द्वारा हर वर्ष क्षेत्र के लोगों को मिट्टी के सकोरे ( पंछियों के लिए पानी के पात्र ) वितरण किए जाते हैं जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को आवश्यकता अनुसार पानी मिल सके, 

इसके साथ ही संस्था द्वारा घायल पक्षियों का इलाज भी कराया जाता रहा हैं जैसे कबूतर, राष्ट्रीय पक्षी मोर, तोता, गौरैया आदि शामिल हैं। 

 

*सैनिक सम्मान*

संस्था सेवा कार्य के साथ भारतीय सेना से सेवा निवृत सैनिकों का भी सम्मान करती है ताकि लोगों में सैनिकों के प्रति आदर सत्कार सम्मान बना रहे !

 

संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन रजि. मध्यप्रदेश की शाखा मंदसौर,नीमच,रतलाम,झाबुआ,देवास,उज्जैन,शाजापुर आदि जगह संस्था के शिविर आयोजित होते है।

 

 *_संस्था का सम्मान_*

 

एडिशनल डायरेक्टर एड्स नियंत्रण समिति म.प्र.शासन तथा शासकीय चिकित्सालय 

उज्जैन में दिनांक 07/03/2021,

मंदसौर में दिनांक 09/03/2021,

झाबुआ में दिनांक 02/02/2022

मंदसौर में दिनांक 24/02/2022,

मंदसौर में दिनांक 28/03/2024

मंदसौर में दिनांक 01/10/2024

में सम्मानित कर संस्था को गौरवान्वित किया था,

 इसके साथ संस्था को कई अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय सेवा सम्मान से अभिभूत किया जा चुका जिसका उल्लेख इस प्रकार है – 

 

*अंतरास्ट्रीय सम्मान*

1. श्री जीवानंदा एप्रिसिएशन फॉर नोबल वर्क_श्री लंका 24/10/2020 ( डिजिटल अवॉर्ड )

 

2. महात्मा गांधी आइकॉन अवॉर्ड_श्री लंका 24/10/2020 ( डिजिटल अवॉर्ड )

 

3. द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब मंदसौर स्टार _मंदसौर 26/02/2023

 

4.ग्लोबल ह्यूमैनिटी चैंग मेकर अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड_बीकानेर 12/03/2023

 

5. निफा इंटरनेशनल लाईफ सेवर अवॉर्ड _भोपाल 06/10/ 2025 ( ITPI हाल माता मंदिर टीटी नगर भोपाल )

 

*राष्ट्रीय सम्मान*

1. राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग सेवा योद्धा सम्मान_दिल्ली 31/05/2020 (डिजिटल)

 

2. रक्तक्रांति फाउंडेशन कोरोना योद्धा सम्मान_गुजरात 31/05/2020 (डिजिटल)

 

3. द कलिंगा रक्तनायक फाउंडेशन कोरोना योद्धा सम्मान_उड़ीसा 01/06/2020 (डिजिटल)

 

4. रक्तदान गौ भक्त संगठन कोरोना योद्धा सम्मान_मैसूर 04/06/2020 (डिजिटल)

 

5. भारतीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिसर कोरोना कर्मवीर सम्मान_ नई दिल्ली 08/06/2020 (डिजिटल)

 

6. यंग इंडिया ब्लड डोनर क्लब यंग इंडिया रक्तवीर पुरस्कार_ तेलंगाना 15/07/2020 ( डिजिटल)

 

 7. मां शारदा सहायता समिति कोरोना योद्धा सम्मान _ बैतूल 15/07/2020 (डिजिटल)

 

8. ह्यूमन सोशल फाउंडेशन नेशनल अवॉर्ड_हनुमानगढ़ 03/10/2021  

 

9. HSF रक्तदान जीवनदान सेवा समिति कोटा प्राईड _कोटा 09/01/2022

 

10. बीकाणा बल्ड सेवा समिति रक्तवीर सम्मान _बीकानेर 26/06/2022

 

11. शहीद भगतसिंह यूथ बिग्रेड _ शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान_गया जी 15/08/2022 

 

12. रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान_अयोध्या 21/09/2023 ( गणपती गेस्ट हाऊस अयोध्या उप्र )

 

13. रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान_अयोध्या 21/09/2024 ( गणपती गेस्ट हाऊस अयोध्या उप्र )

 

14. रक्तक्रांति सेवा संस्थान सेवा योद्धा सम्मान_सुकमा 25/01/2024

 

15. नन्दसेवा संकल्प समिति राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान_ मंदसौर 28/02/2024 ( कुशाभाऊ ऑडिटोरियम मंदसौर )

 

16. दैनिक भास्कर उत्कृष्ट सेवा सम्मान _मंदसौर 01/10/2024 ( हर्ष पैलेस फोर्ट मंदसौर )

 

17. नवजीवन सहायतार्थ संगठन नवांकुर संस्था जनअभियान परिषद राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान_भिण्ड 13/10/2024 ( गीतांजलि रिसॉर्ट भिण्ड म.प्र. ) 

 

18. समर्पण मिथिला राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान _ दरभंगा 12/01/2025 ( दलान रिसॉर्ट सोनकी दरभंगा बिहार )

 

 

संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन से जुड़ने व अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 

 

संस्थापक 

रक्तमित्र नागेश्वर मालवीय रानाखेड़ा 8827958153,

 

 नीमच जिला अध्यक्ष

 अर्जुन सेन 91790 78311, 

 

रतलाम जिला अध्यक्ष

 रामेश्वर चौधरी 97546 89360, 

 

झाबुआ जिला अध्यक्ष

 इरशाद पठान 6266 315 981, 

 

शाजापुर जिला अध्यक्ष 

संतोष सूर्या 77720 24494,

 

 उज्जैन जिला अध्यक्ष 

विजय चौहान 9111979972,

 

 देवास जिला अध्यक्ष

लोकेंद्र सिंह चावड़ा 9111690053 

 

 मंदसौर जिला अध्यक्ष

 पुष्कर पाटीदार 9039659075 

 

से संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]