नरेंद्र मोदी विचार मंच का स्थापना दिवस आशापुरा होटल,रतलाम में मनाया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
विश्व में भारत सिरमौर बनेगा ।
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम मध्य प्रदेश महिला शाखा संगठन की महामंत्री मंगला कुंवर के मुख्य संयोजन में नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला ने कहा कि
राष्ट्र सेवा के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि जी चाणक्य ने यह संगठन बनाया है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों, विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर भारत को विकसित शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है।
मुरलीवाला ने कहा आदरणीय मोदी जी भारत को विश्व के अग्रिम राष्ट्रों में खड़ा करने हेतु दिन रात अविश्रांत परिश्रम कर रहे है, उनका सपना है भारत विश्व का सिरमोर बने इसलिए हम सभी का भी एक ही लक्ष्य होना चाहिए ना जातिवाद ना प्रांतवाद केवल विकासवाद के नारे के साथ कार्य करना है।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के अधिवक्ता, मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधि सलाहकार डॉ ईश्वर बोराणा ने सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सेवा भाव से कार्य करने की अपील की। संगठन महामंत्री एवं मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने मंच के सेवा कार्यों के बारे में अपने विचार रखते हुए समस्त कार्यकर्ताओं से आव्हान किया मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं उनके विचारों को घर-घर तक ले जाए ।
इस अवसर पर मंगला कुंवर जी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूल सिंह, नामली मंडल के अध्यक्ष दिनेश जाट, शबरी मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ भारतीय जनता पार्टी के नेता विवेकानंद,आशापुरा होटल के संचालक जीवन सिंह नामली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता जी विवेकानंद जी योगी प्रदेश महासचिव उर्मिला , ग्राम पंचायत जड़वासा कला के सरपंच प्रकाश चंद्र मालवीय सेवा प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष सुनील जोशी, शाखा की जिला अध्यक्ष कुसुम जी सोलंकी, रंजीत कार्यक्रम का सफल संचालन सोनू धाकड़ ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

