मालवीय बलाई समाज द्वारा मंदसौर जिला मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर मांगलिक भवन निर्माण के लिए आवेदन पत्र सौंपा गया। रिपोर्ट: मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मालवीय बलाई समाज द्वारा मंदसौर जिला मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर मांगलिक भवन निर्माण के लिए आवेदन पत्र सौंपा गया। रिपोर्ट: मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

मंदसौर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज महासंघ जिला मंदसौर के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 25 जुन 2025 को मध्यप्रदेश शासन उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से मुलाकात कर मंदसौर जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज मांगलिक भवन धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु शासकीय जमीन आवंटित करने के लिए आवेदन मांग पत्र सौंपा गया हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष अशोक खिंची पिपलिया मंडी, मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र मालवीय गांधीनगर, वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुनसिंह मेहर सुवासरा,तहसील अध्यक्ष अर्जुन मालवीय साबाखेड़ा, शहर अध्यक्ष गोविंदराम मालवीय मंदसौर, ग्राम पंचायत मुंदडी सरपंच राजेश मालवीय,प्रदेश मिडिया प्रभारी राहुल मेहर, महामंत्री राधेश्याम देवड़ा, महासचिव गोपाल चौहान आदि प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आज मंदसौर आगमन पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुष्पमाला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मंदसौर मालवीय बलाई समाज द्वारा मंदसौर जिला मुख्यालय पर एक बीघा शासकीय भूमि अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के नाम पर आवंटित करने की मांग की है।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मालवीय बलाई समाज को पूरा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

कलेक्टर कार्यालय में शासकीय स्तर पर आवेदन पत्र प्रक्रिया शुरू करने की बात की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]