मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जिस मामले को लेकर हंगामा किया, वीडियो वायरल किया, अब उसी के कारण एफआईआर हो गई है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का दांव उल्टा पड़ गया*
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जिस मामले को लेकर हंगामा किया, वीडियो वायरल किया, अब उसी के कारण एफआईआर हो गई है।
*मामले की मुख्य बातें*
– मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
– मामला एक वीडियो को लेकर है, जिसमें एक युवक को कथित रूप से मानव मल खिलाने की बात कही गई थी।
– जो कि झूठी साबित हुई
– वायरल वीडियो वाले युवक गजराज लोधी ने शपथ पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
– गजराज ने दावा किया कि एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उसे झूठे आरोप लगाने के लिए मजबूर किया और बदले में मोटरसाइकिल और भरण-पोषण देने का लालच दिया था ।
*एफआईआर और जांच*
– पुलिस ने जीतू पटवारी पर झूठा बयान दिलवाने और वीडियो वायरल कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
– पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जीतू पटवारी की भूमिका की जांच की जा रही है।
*विवाद और राजनीति*
– इस मामले में विवाद बढ़ गया है, जब गजराज लोधी ने अपने आरोप से पलटते हुए कहा कि जीतू पटवारी ने उसे झूठा बयान देने के लिए मजबूर किया था।
– भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

