*आमला जनपद चौराहे से पीर मंजिल तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण की मांग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*आमला जनपद चौराहे से पीर मंजिल तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण की मांग*

😊 Please Share This News 😊

*सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से छात्राओं का स्कूल आना-जाना हो रहा दूभर*

*जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी*

*आमला में सड़क और नाली निर्माण की उठी मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी*

 

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

*आमला*। आमला नगर के जनपद चौराहे से पीर मंजिल तक सीमेंट कंक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार आमला के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले ने बताया कि जनपद चौराहे से लेकर पीर मंजिल तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों, छात्राओं, व्यापारियों एवं आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शासकीय कन्या शाला के सामने सड़क की हालत अत्यंत खराब है। सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से छात्राओं को स्कूल आना-जाना दूभर हो गया है। वाहनों के गुजरते ही गंदा पानी उछलकर छात्राओं के गणवेश पर गिरता है, जिससे न केवल उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

 

*—भारी वाहनों के कारण बढ़ रहा खतरा—*

श्री बेल ने बताया कि आवागमन के लिए इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनती जा रही है। कांग्रेस ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही उक्त मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छन्नू बेले, करणी सेना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ठाकुर, सुखदेव नारे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री लखन लाल नागले, व्यापारी संघ न्यू मार्केट अध्यक्ष राजेंद्र साहू, शेख़ अलताप, अजय सिंह ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, राजेश सूरे, वीरेंद्र सिसोदिया, रामचरण बामने, घनश्याम यादव, नासिर खान सहित अन्य शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]