जिला रतलाम में आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा ने आयोजकों की मीटिंग ली। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जिला रतलाम में आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा ने आयोजकों की मीटिंग ली।

😊 Please Share This News 😊

*//जिला रतलाम//*

*प्रेस-नोट* *दिनांक 30.06.2025*

 

जिला रतलाम में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं अन्य आयोजनों को लेकर ली गई आयोजकों की मीटिंग

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के द्वारा आज दिनांक 30.06.25 को नवीन कंट्रोल रूम में आगामी त्यौहार मोहर्रम, ताजिया, चौकी धुलाई, अखाड़ा एवं सवारी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आयोजकों की मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के त्योहार से संबंधित आयोजकगण, गणमान्य नागरिक, एवं शांति समिति सदस्यगण उपस्थित रहे। 

        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा आमजन को संबोधित किया गया एवं बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाईन का पालन करें। किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले नियम अनुसार अनुमति लेना सुनिश्चित करे। आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से विशेष रूप से जुलूस मार्ग, समय सीमा, ध्वनि नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

           पुलिस द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

           इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, काजी शहर अहमद अली, सलीम खान, अनीश बाबा, महिला करीम नीलगर, जावेद, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री मति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी माणकचौक अनुराग यादव गणमान्य नागरिक, ताजिया कमेटी के सदस्यगण एवं आयोजक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]