थाना बिलपांक जिला रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कारवाई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना बिलपांक जिला रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कारवाई

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

*👉02 आरोपी

 गिरफ्तार, 112 पेटी बियर (1344 बल्क लीटर) सहित एक बोलेरो पीकअप वाहन जप्त*

*👉कुल जप्त मशरूका कीमती करीबन 7 लाख 50 हजार रुपये*

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध शराब के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध शराब परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।

 

*संक्षिप्त विवरणः -* दिनांक 01.07.2025 को थाना बिलपांक पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धराड से चिकलिया टोल नाके तऱफ जाने वाले मार्ग पर टोल से करीबन लगभग एक किलो मीटर पहले एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP-45-G-2405 जिस पर पीले रंग की त्रिपाल ढकी हुई है जिसमे अवैध बीयर की पेटिया भरी होकर रोड के किनारे खडी हुई है संभवतःजो कही जाने वाला है । तत्काल घेराबंदी की जाकर उक्त बोलेरो पीकअप वाहन को पकडा जा सकता है । सूचना विश्वसनीय होने से पुर्व से पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर देखा एक मुखबिर के बताए नंबर वाली गाडी खडी हुई थी । पुलिस को देखकर वाहन चालक गाडी को स्टार्ट कर भागने लगा एवं तो उसमे से एक व्यक्ति अँधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग गया एवं पीकअप वाहन को टीम द्वारा रोका गया जो उक्त पीकअप वाहन में एक व्यक्ति ड्रायवर सीट पर तथा उसके पास एक अन्य व्यक्ति ओर बैठा मिला। नाम पता पुछते उसने अपना नाम अर्जुन पिता रमेश भाभर उम्र 28 साल निवासी ग्राम छोकवाडा थाना काकनवानी जिला झाबुआ का एवं उसके पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सादु पिता मंसु डिंडोर उम्र 30 साल निवासी ग्राम तोरनिया थाना काकनवानी जिला झाबुआ का होना बताया, चालक अर्जुन  से पीकअप वाहन से भागने वाले व्यक्ति का का नाम शिवम पिता ताराचंद राठौर निवासी ताल हा.मु.डोंगरे नगर रतलाम का होना बताया । वाहन चेक करने 112 पेटिया MOUNTS 6000 केन बियर की पाई गई। दोनों आरोपियों से शराब परिवहन के लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। जिस पर शराब को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियो का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से उक्त 112 पेटी टीन बीयर MOUNTS 6000 मय बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP-45-G-2405 को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  

        आरोपीयो को दिनांक 01.07.2025 को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया । आरोपीयो को पी.आर. लेकर आरोपी से उक्त अवैध शराब कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है । 

 

*गिरफ्तार आरोपी :-*

*1.* अर्जुन पिता रमेश भाभर उम्र 28 साल निवासी ग्राम छोकवाडा थाना काकनवानी जिला झाबुआ

*2.* सादु पिता मंसु डिंडोर उम्र 30 साल निवासी ग्राम तोरनिया थाना काकनवानी जिला झाबुआ

 

*फरार आरोपी–* शिवम पिता ताराचंद राठौर निवासी ताल हा.मु.डोंगरे नगर रतलाम

 

*जप्त मश्रुका:-* अवैध शराब कुल 1344 बल्क लीटर कीमती करीबन 3,50,000 रुपये 

बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP-45-G-2405 कुल कीमती 4,00,000 रुपये

कुल मश्रुका किमती 4,24,000/- रुपये । 

  

*महत्वपुर्ण भूमिका –* थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उनि दीपक डामोर, उनि सुनिल राघव, सायबर सेल पर आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह आर विपुल भावसार, आरक्षक अमित यादव की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]