बैतूल जेएच कॉलेज में 3 दिवसीय दीक्षारंभ समारोह की शुरुआत हुई। इसमें प्रधानमंत्री एक्सीलेंस जेएच कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने कहा कि महाविद्यालय को नैक द्वारा ए+ ग्रेड प्रदान किया गया है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल जेएच कॉलेज में 3 दिवसीय दीक्षारंभ समारोह की शुरुआत हुई। इसमें प्रधानमंत्री एक्सीलेंस जेएच कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने कहा कि महाविद्यालय को नैक द्वारा ए+ ग्रेड प्रदान किया गया है।

😊 Please Share This News 😊

*जेएच कॉलेज में 3 दिवसीय दीक्षारंभ समारोह प्रारंभ*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

बैतूल। मप्र शासन के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति 1 जुलाई से 3 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस के सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे ने महाविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रदेश के उन गिने चुने महाविद्यालयों में से एक है, जिन्हें नैक द्वारा ए+ ग्रेड प्रदान किया गया है।  उन्होने कहा कि महाविद्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठ और समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं योजनाओं का लाभ अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने हेतु कृतसंकल्पित है। घनश्याम मदान ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अप्रतिम प्रयास किए जा रहे है। महाविद्यालय की भूतपूर्व प्राध्यापिका डॉ.मीना डोनीवाल ने भी काव्य क्षणिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। समारोह में अभिषेक सेन ने विद्यार्थियों से दीक्षारंभ समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.अनीता सोनी ने महाविद्यालय के कला संकाय में पदस्थ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का और विज्ञान संकाय का परिचय डॉ.एकनाथ निरापुरे तथा वाणिज्य संकाय का परिचय प्रो.राकेश पवार द्वारा दिया गया। महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाएं के बारे में प्रो.शिवप्रकाश पवार द्वारा, प्रो.ऋषिकांत पंथी द्वारा कैरियर मार्गदर्शन सेल एवं एबीसी आईडी के बारे में और भारतीय ज्ञान परंपरा और पुस्तक सहायता केंद्र के बारे में डॉ. प्रियंका लिखितकर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीतल खरे द्वारा किया गया। अंत में आभार क्रीडा अधिकारी डॉ नीलिमा पीटर द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुखदेव डोंगरे, डॉ.धर्मेंद्र कुमार,डॉ.बीडी नागले, प्रो.ओ.पी. खत्री सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]