समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का स्मरण करते हुए कहा कश्मीर से पाकिस्तान सेना को भागने पर मजबूर कर दिया. ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का स्मरण करते हुए कहा कश्मीर से पाकिस्तान सेना को भागने पर मजबूर कर दिया. ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Featured Video Play Icon
😊 Please Share This News 😊
  • ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के बलिदान को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर पर जानकारी देते बताया आज देश के महान योद्धा ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के 77 में शहीदी दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के चित्र पर पुष्प वर्षा की गई एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों का स्मरण किया गया l समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का स्मरण करते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तो 1948 में पाकिस्तान ने घुसपैठ कर कश्मीर के इलाकों पर अवैध कब्जा कर लिया l देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था l और पाक ने अपनी नापाक हरकतों से कश्मीर के कई इलाकों पर अवैध कब्जा कर लिया था l प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू कश्मीर में ब्रिगेडियर उस्मान से मिलने गए कश्मीर के अनेक क्षेत्र पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर लिया उसको आपको हटाना है आपने उसे वचन को निभाते हुए कश्मीर से पाकिस्तान सेना को भागने पर मजबूर कर दियाl आप वीरता और सर्वोच्च पराक्रम से लड़ते हुए मातृभूमि के लिए 3 जुलाई 1948 को शहीद हो गए l आपकी अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख शामिल हुए आपको वीरता और शौर्य के लिए मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया l देश जब आजाद हुआ तो पाकिस्तान ने आपको अपना सेना प्रमुख बनने के लिए ऑफर दिया आपने इस ऑफर को ठुकरा दिया l बाद में पाकिस्तान ने बोखला कर आपके सर पर ₹100000 का इनाम रखा था l आप साहस और शौर्य के प्रतीक थे l आपने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर वीरता और बहादुरी का सबूत दिया और पाकिस्तान को उल्टे पैर कश्मीर से भागना पड़ा l आपका यह बलिदान देश कभी भुला नहीं पाएगा l वीर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान और देश के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों का शिक्षाविद सादिक मंसूरी, जगन्नाथ अष्टकर ,सैयद उस्मान हसन, शकीर शेख , पार्षद पति अनवर नागोरी,एडवोकेट आजम खान, सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद,शरीफ खान, चेतन ठक्कर , मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l शहर के ख्यातनाम गायक डॉ. तेज कुमार मालवीय ने ‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गीत प्रस्तुत कर शहीद मोहम्मद उस्मान और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शाहिद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार और नासिर मंसूरी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]