स्वस्थ,सुखद व सुरक्षित जीवन की प्रार्थना के साथ शुभ दिवस। “नकारात्मकता का आत्मघातक चरित्र “ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

स्वस्थ,सुखद व सुरक्षित जीवन की प्रार्थना के साथ शुभ दिवस। “नकारात्मकता का आत्मघातक चरित्र “

😊 Please Share This News 😊

” सकारात्मक चिंतन”

🙂🙂🙂🙂🙂

  आत्म अवलोकनार्थ।

 सम्मानीय आत्मजन,

 स्वस्थ,सुखद व सुरक्षित जीवन की प्रार्थना के साथ शुभ दिवस।

“नकारात्मकता का आत्मघातक चरित्र “

++++++++++++

   वैसे तो नकारात्मक भावात्मक संरचना भी ईश्वरिय सत्ता का ही सृजन होकर प्रत्येक ईश्वरिय संरचना की आवश्यकता व उपयोगिता होकर ईश्वरिय संरचना में स्वमेव कोई दोष न होकर ईश्वरिय संरचना के प्रयोग व उपयोग के मनोविज्ञान पर ही गुण व अवगुण का निर्धारण होता है।

   जैसा कि नकारात्मक 

शक्ति की आवश्यकता नकारात्मकता की आधिक्यता की स्थिति में नकारात्मकता के उन्मूलन व सकारात्मक मूल्यों की पुनर्स्थापना,

संरक्षण,सुरक्षा व सम्मान के लिए होती है। अन्य शब्दों में नकारात्मकता के अधिक शक्तिशाली होने पर न्याय,धर्म,नीति व मानवीय मूल्यों के संरक्षण व सम्मान के लिए अपवादजन्य परिस्थितियों में ही नकारात्मक शक्ति के प्रयोग के लिए सीमित व सशर्त अनुमति होती है।सामान्यतः समस्त नकारात्मक प्रवृत्तियां अतिवादी प्रयोग की स्थिति में सर्वप्रथम उसके कर्ता के लिए आत्मघातक व कर्ता के परिवार व अप्रत्यक्षतः समाज के घातक होकर अपूर्णीय क्षति कारक व विनाशक होती है।

    मनुष्य जीवन में व्यक्तिगत,पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर क्रोध,घृणा, दुराशय,

दुर्भावना व हिंसा की नकारात्मक प्रवृत्तियां विरोधी से अधिक स्वयं अर्थात कर्ता को क्षति कारित करतीं है।

     नकारात्मक अहंकार से ग्रस्त मन ही नकारात्मक प्रवृत्तियों से ग्रस्त होकर समय पर यथोचित उपचार के अभाव में अंततः अधोगति को प्राप्त होना ही उसका प्रारब्ध बन जाता है। नकारात्मक

चिंतन व चरित्र कभी भी सद गति को प्राप्त नहीं होता है।

  इसलिए सकारात्मक चिंतन व चरित्र से संस्कारित विचार व कर्म शैली ही नकारात्मक अहंकार से मुक्त कर समस्त नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त कर लौकिक व पारलौकिक सार्थक सफलता का मार्ग प्रशस्त कर मनुष्य से मानव बनने का अंतिम उद्देश्य व लक्ष्य प्राप्त होना भी सुनिश्चित होता है। 

       अनंत ‘भारती ‘

 💐💐💐💐💐

Regards:Iqbal Khan Gauri,

Retired District Judge,M.P.

 Now:Law adviser and Human duties Activist,

Ujjain,M.P.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754