आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक

आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई बैठक

मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊
  •  पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में आगामी विश्वआदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य में बैठक का आयोजन नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया। बैठक में जन प्रतिनिधियों, आयोजको एवम पुलिस प्रसाशन के मध्य शांतिपूर्वक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न करवाने हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर उन पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम के सफलता पूर्वक शांति से संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्णय लिए गए।
  1.       रैली के समय, रूट आदिवासी दिवस के दिन रैली के दौरान पारंपरिक ढोल ताशो का उपयोग किया जाएगा, रैली में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे, शराब का सेवन नहीं करेंगे और परंपरागत समाज के नियमों को पालन करते हुए आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेंगे।
  2.        बैठक में प्रमुख रूप से रतलाम शहर एवम ग्रामीण अनुभाग के सभी थाना प्रभारी एवं आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण श्री ध्यानवीर डामर, श्री छोटू भाभर, श्री महेश डोडियार, श्री कालू बारोट, श्री चंदू मईडा, श्री राजेंद्र गहलोत आदि आयोजनकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]