रतलाम जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही लंबे समय से फरार– 37-स्थाई वारंट, 93-गिरफ्तारी वारंट किए तामील जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग
मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर की गई कार्यवाही
लंबे समय से फरार– 37-स्थाई वारंट, 93-गिरफ्तारी वारंट किए तामील
जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग
रतलाम
दिनांक 01 अगस्त 2025- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 31 जुलाई–01 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान *विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-37 स्थाई वारंटियों, 93-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।*
पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई।
रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

