जावरा शहर के मुख्य बाजार बजाज खाना मे हुई चोरी के फरार आरोपी को थाना जावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट मनोहर मालवीय चांदी के जेवर कीमती दो लाख पच्चीस हजार रुपये के किए बरामद
|
😊 Please Share This News 😊
|
जावरा शहर के मुख्य बाजार बजाज खाना मे हुई चोरी के फरार आरोपी को थाना जावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
चांदी के जेवर कीमती दो लाख पच्चीस हजार रुपये के किए बरामद
*घटनाक्रम :-* दिनांक- 16.09.2023 को फरियादी प्रकाशचंद कोठारी पिता पारसमल जी उम्र 65 साल निवासी बजाजखाना जावरा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि 01.00 बजे से 05.00 बजे के बीच पीछे की तरफ से घर के किचन की खिडकी तोडकर दुकान मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी कुल किमती करीबन पांच करोड़ रुपये के चुराकर ले गये है जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 406/2023 धारा- 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-* रतलाम पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री युवराज सिह चौहान व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को लगातार फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया जिसमें सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया जाकर पुर्व मे आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल नि. ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी ( खेजरा चक ) थाना धरनावदा जिला गुना, देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना, सागर पिता गजानन्द सोनी उम्र 34 साल निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 151 ग्राम तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 10 किलो कुल किमती 21,25,000/- रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक XUV कार किमती 10,00,000 रुपये जप्त किये गये। कुल मश्रुका 31,25,000/- किया जा चुका था ।
प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया पिता बापुडा पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम छोटी कनेरी (छोटी नई कनेरी ) खेजरा चक थाना धरनावदा को अहमदाबाद से फार्मल गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ कर आरोपी से घटना मे चोरी गया मश्रुका के संबंध मे पुछताछ करते सभी आरोपीगणो के साथ मिलकर कुल 150 किलो चांदी एवं 1 किलो 50 ग्राम (105 तोला) सोना पांच बडी थैलीयो मे भरकर चुराकर ले जाना एवं आपस मे बाट लेना बताया । आरोपी के मेमो अनुसार आरोपी के घर के पिछे जमीन मे दबाये प्लास्टीक की थेली मे रखे निकालकर पेश करने पर चांदी के जेवरात बिछिया, पाईजेप, कंदोरा, कडे, चेन, हाथ की चुडी, कुल वजन 2 किलो 58 ग्राम किमती 2 लाख 25 हजार रुपेय का मश्रुका जप्त किया गया। शेष हिस्से मे आया माल बेच देना बताया जिसके संबंध मे विवेचना की जा रही है । प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया का आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होकर आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक लुट , डकेती , हत्या , हत्या का प्रयास , नकबजनी जैसे गंभीर अपराध पंजीबध्द है। आरोपी पवन रतलाम जिले से 10 हजार रुपये का फरारी इनामी अपराधी था। प्रकरण मे आरोपी 1. कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा 2. मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी निवासी बिलाखेडी 3. रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा 4.राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा के फरार है तथा फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं उनके हिस्से मे आये सोने चांदी के आभूषणो की जप्ती होना शेष है एवं फरार आरोपीयो के विरुद्ध प्रत्येक के 15 से अधिक हत्या , लुट , डकैती , नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध है जिनकी पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
*पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी –*
1. गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल नि. ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना
2. गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी ( खेजरा चक ) थाना धरनावदा जिला गुना
3. देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना
4.सागर पिता गजानन्द सोनी उम्र 34 साल निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना
*वर्तमान गिरफ्तार आरोपी –* पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया पिता बापुडा पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम छोटी कनेरी खेजरा चक थाना धरनावदा
*फरार आरोपी*
1. कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा
2. मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी निवासी बिलाखेडी
3. रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा
4.राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा
*बरामद मश्रुका –* प्रकरण मे पुर्व मे जप्त मश्रुका – सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 151 ग्राम तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 10 किलो किमती कुल किमती 21,25,000/- रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक XUV कार किमती 10,00,000 रुपये जप्त किये गये इस प्रकार कुल करीबन 31,25,000 रुपये ( पच्चीस लाख रुपये) तथा के तथा प्रकरण मे
*वर्तमान मे जप्त मश्रुका -* चांदी के जेवरात बिछिया , पाईजेप , कंदोरा , कडे , चेन , हाथ की चुडी , कुल वजन 2किलो 58 ग्राम किमती 2 लाख 25 हजार रुपेय का मश्रुका जप्त किया गया।
*कुल जप्त मश्रुका 33,50,000/- रुपये ।*
*सराहनीय भुमिका -* निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रामनारायणसिह ,सउनि रणवीरसिह तोमर , प्रआर जाकिर खान ,प्रआर मृदंग सातपुते , प्रआर जगदीश , आरक्षक ललीत सिंह जगावत , आरक्षक यशवन्त जाट , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह सिसौदिया , आरक्षक दिनेश भार्गो ,आरक्षक वसीम , आरक्षक लक्ष्मण नागदा , आरक्षक संदीप , आरक्षक मोहित नोगीया , आरक्षक विष्णुसिंह, आरक्षक रणजीत , आरक्षक सवाराम पंवार सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

