अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के 90वें स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय समारोह में बैतूल इकाई के महासचिव अरविंद मालवीय को कलचुरी भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के 90वें स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय समारोह में बैतूल इकाई के महासचिव अरविंद मालवीय को कलचुरी भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया

😊 Please Share This News 😊

।*समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए अरविंद मालवीय सम्मानित*

 

अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के 90वें स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय समारोह में बैतूल इकाई के महासचिव अरविंद मालवीय को कलचुरी भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। इस सम्मान के लिए उन्हें पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री रामेश्वर शर्मा और महापौर मालती राय ने अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में पूरे भारत से सामाजिक बंधु मौजूद थे।

 

अरविंद मालवीय को यह सम्मान समाज के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। ईष्ट मित्रों और समाज के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की है और उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान न केवल अरविंद मालवीय के लिए बल्कि पूरे बैतूल इकाई के लिए भी गर्व की बात है।

 

 

*मालवीय ‘कलचुरी भूषण’ सम्मान से हुए सम्मानित* 

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

बैतूल। गत भोपाल में अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा का 90 वां स्थापना पर दो दिवसीय समारोह एलएनसीटी विश्वविद्यालय सभाग्रह में संपन्न हुआ। समारोह प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय के आतिथ्य में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर अतिथियों द्वारा बैतूल इकाई के महासचिव अरविंद मालवीय को समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए कलचुरी भूषण सम्मान से अलंकृत किया गया और पुष्पहार व स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में पूरे भारत से सामाजिक बंधु मौजूद थे। इन्हें सम्मानित किए जाने पर ईष्ट मित्रों, समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]