मुखबीर से सूचना मिली कि सात बदमाश हथियारों के साथ एक खंडहर में शराब पी रहे थे और पास के पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मुखबीर से सूचना मिली कि सात बदमाश हथियारों के साथ एक खंडहर में शराब पी रहे थे और पास के पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

😊 Please Share This News 😊

मुखबीर से सूचना मिली कि सात बदमाश हथियारों के साथ एक खंडहर में शराब पी रहे थे और पास के पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।थाना बिलपांक द्वारा पैट्रोल पंप डकैती की योजना बनाने वाले बदमाशो का किया पर्दाफाश

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण -* थाना बिलपांक पर मुखबीर ने सूचना दिया था की सात बदमाश हथियारों से लेस होकर महु नीमच रोड फोरलेन रोड सरवड के पास एक खंडहर में बैठ कर शराब पी रहे है तथा पास में स्थित पेट्रोल पम्प पर लुटपाट कर डाका डालने की बात कर रहे है 

*पुलिस कार्यवाही की विवरण -* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान के साथ दो टीम गठित कर बदमाशो कि धडपकड के निर्देश दिये गये । गठित कर मुखबीर कि सूचना के आधार पर मुखबीर के बताये स्थान महु नीमच रोड फोरलेन रोड सरवड के पास एक खंडहर पहुचकर सात व्यक्ति जो घेरा बनाकर नजदीक के पेट्रोल पम्प लुटपाट कर डकेटी की योजना बना रहे है जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बदमाशो को पकड़ा व एक बारह बोर का देशी कट्टा दो जिन्दा कारतुस , लोहे की एक धारदार तरवार, एक हाशिया, सब्बल, लोहे के पाइप, मिर्ची पावडर मौके से शराब के क्वाटर डिस्पोजल आदि सामग्री जप्त की गई व आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयो ने पैट्रोल पम्प पर डकैती करने की योजना बनाना स्वीकार किया आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 463/2025 धारा 310(4),310(5) बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया 

 

*गिरफ्तार आरोपी –*

*01.* सुनील पिता जुवानसिंह मेहडा जाति भील उम्र 25 साल निवासी मकुनपुरा पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार

*02.* मोलसिंह पिता जहरु पंवार जाति भील उम्र 29 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार

*03.* कल्लुसिंह पिता जहरु पंवार जाति भील उम्र 23 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार

*04.* लिमसिंह पिता जामसिंह पंवार जाति भील उम्र 45 साल निवासी बडकच्छ थाना टांडा जिला धार

*05.* राजु पिता रतनसिंह सौलंकी जाति भिलाला उम्र 30 साल निवासी खरवाली पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार

*06.* प्रकाश पिता सज्जनसिंह पलासिया जाति भील उम्र 30 साल निवासी जेतगढ थाना टांडा जिला धार

*07.* हुनरसिंह पिता मेहरसिंह मेहडा जाति भील उम्र 25 साल निवासी मकुनपुरा पंचायत मगदी थाना टांडा जिला धार

 

*आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति *– पकडे गये बदमाश बाग टांडा जिला धार क्षेत्र के रहने है। पकडे बदमाशो में से पूर्व में उज्जैन में चोरी की वारदात में भी पकडे जा चुके है । 

 

*आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री–* एक लोहे का देशी बारा बोर कट्टा व दो जिंदा कारतुस किमती 10,000 रुपये ,एक लोहे का तेज धारदार धारिया, एक लोहे का बांका टेढा पाईप,एक लोहे का तेज धारदार हासिया ,एक लोहे की तेज नुकीली धारदार तलवार ,एक लोहे का तेज नुकीला सब्बल, मिर्च पाऊडर,बिना नंबर की मारुती सुजुकी इक्को कार किमती 5,00,000/- रुपये

 

*सराहनीय भूमिका –* थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान ,चौकी प्रभारी बिरमावल उनि दिनेश राठौर , उनि अमित शर्मा , उनि सुरेश गोयल ,सउनि प्यारसिंह अलावै ,सउनि.अजय रावत,प्रआर 511 जयेन्द्रसिंह , प्रआर 67 राहुल जाट ,प्रआर 483 ईश्वरसिंह ,प्र.आर. 404 अशोक मईडा, प्र.आर. 606 राकेश पंवार , आर 1197 योगेश वाल्के, ,आर 961 रोशन राठौर, आर.845 अमित यादव,आर 197 धीरजसिंह,आर 1035 हेमंत यादव, आर 1176 संजय सोनी, आर.1028 विजय कोगे , आर 556 कुलदीप व्यास , आर. 772 विनोद सिंगाड़ , शासकीय वाहन चालक आर 945 धर्मेन्द्र यादव ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]