रतलाम पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबे, लॉज, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष जांच की गई और यात्रियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*मुख्य बिंदु:*
– *फ्लैग मार्च*: शहर में शांति और सुरक्षा का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।
– *सघन चेकिंग अभियान*: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें होटल, ढाबे, लॉज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई।
– *सुरक्षा व्यवस्था*: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अभियान में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।[¹](https://kismatnews.com/1583/)
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रतलाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।
फ्लैग मार्च के साथ-साथ पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया। इस दौरान होटल, ढाबे, लॉज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशालाओं पर विशेष चेकिंग की गई तथा आने-जाने वाले यात्रियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी गश्त और निगरानी बढ़ाई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवांछित घटना को समय रहते रोका जा सके।
आगामी त्यौहारों और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम श्रीमति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड श्री स्वराज डाबी एवं थाना प्रभारी माणक चौक श्री अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

