बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के स्वयंसेवक रहे संजय उइके को मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2021-22 से स्वयंसेवक को सम्मानित किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के स्वयंसेवक रहे संजय उइके को मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2021-22 से स्वयंसेवक को सम्मानित किया

😊 Please Share This News 😊

*संजय राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के स्वयंसेवक रहे संजय उइके को मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2021-22 से स्वयंसेवक को सम्मानित किया जाएगा। संजय उइके जिले के छोटे से गांव चुनागोसाई के रहने वाले है। वर्तमान में संजय मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग जिला हरदा में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत है। उन्हें यह पुरस्कार भारत सरकार और मप्र शासन के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ स्वैच्छिक सामाजिक सरोकार के कार्यों में विगत वर्षों में रक्तदान, पौधारोपण, बाल संरक्षण, कोरोनाकाल में जागरूकता अभियान, कोविड टीकाकरण शिविरों में सहयोग, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक, गाजर घास उन्मूलन, एड्स जागरूकता, कैंसर जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि में सराहनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754