बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में मुस्लिम समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*मुस्लिम समुदाय द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़ में मुस्लिम समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सबसे पहले मस्जिद की छत पर तिरंगा झंडा फहराया गया उसके बाद सभी लोगों ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर तिरंगा झंडा लेकर पूरे गांव का चक्कर लगाए और हर घर में तिरंगा झंडा की बांदा।
भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अकरम खान पटेल ने सभी लोगों को संबोधित किया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा हमारा गांव छोटा गांव है परंतु हमारे गांव वालों के दिल बहुत बड़े हैं सभी के दिलों में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है देश के लिए अपनी जान तक निछावर करने को सभी लोग तैयार रहते हैं अनेकता में एकता हमारे गांव की पहचान।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

