जबलपुर.*युकां महासचिव रिज़वान कोटी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस* *पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर.*युकां महासचिव रिज़वान कोटी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस* *पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रिजवान अली कोटी के जन्मदिवस पर मॉर्निंग वॉकर्स क्लब द्वारा सिविक सेंटर स्थित प्रियदर्शनी उद्यान में तुलसी,आम, सिंदूर,नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिवस मनाया ।

इस अवसर पर रिजवान अली कोटी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का मुख्य अंग हैं साथ ही पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं सभी लोगों को अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करना चाहिए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए सिर्फ पौधारोपण नहीं बल्कि, इनका संरक्षण भी आवश्यक है इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया व सभी नागरिकों से प्रकृति के प्रति संकल्पित होने की अपील भी की। 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ब्रजेश यादव, संजय शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा, शफ़ी खान, पप्पू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754