त्यौहारों के दृष्टिगत डीजे एवं बैंड संचालकों की बैठक पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न. रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

त्यौहारों के दृष्टिगत डीजे एवं बैंड संचालकों की बैठक पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न. रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र पुराने कंट्रोल रूम रतलाम पर शहर के बैंड एवं डीजे संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक में शहर के सभी बैंड एवं डीजे संचालकों की उपस्थिति रही, जिनको आगामी त्योहारों ईद मिलाद, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी आदि अवसरों पर निकलने वाले चल समारोह एवं जुलूस के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी दी गई।

 

*बैठक में दिए गए विस्तृत दिशा-निर्देश:–*

*1.* डीजे वाहन की निर्धारित ऊँचाई सीमा का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

 

*2.* डीजे का संचालन निर्धारित ध्वनि स्तर (डेसिबल सीमा) से अधिक आवाज में नहीं किया जाएगा।

 

*3.* धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अनर्गल, आपत्तिजनक अथवा अश्लील गीतों का प्रसारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

*4.* डीजे वाहन के पीछे कैमरा लगाना अनिवार्य रहेगा, तथा आयोजन स्थल पर भी डीजे के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना सुनिश्चित करेंगे

 

*5.* डीजे वाहन के साथ गुलाल, स्मॉग उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा।

 

*6.* जुलूस/चल समारोह के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग अपेक्षित है।

 

*7.* डीजे संचालक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी मशीनरी एवं वाहन सुरक्षित व तकनीकी रूप से मान्य हों।

 

*8.* किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम विरुद्ध कार्यवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में थाना प्रभारी स्टेशन रोड श्री स्वराज डाबी, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्रीमति गायत्री सोनी, एवं थाना प्रभारी डीडी नगर श्री मनीष डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

          पुलिस प्रशासन ने सभी बैंड एवं डीजे संचालकों से अपील की है कि वे आगामी त्यौहारों में प्रशासन के साथ सहयोग करें एवं निर्धारित नियमों का पालन कर शहर की शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754